शराब के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

✍परवेज अख्तर/सिवान;

दरौली. मंगलवार को थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के मध्य विद्यालय के पास एक गड्ढे में शराब की बड़ी खेप बरामद करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली थी. बरामदगी स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हुई है. इस मामले में चार के उपर प्राथमिकी दर्ज किया गया. शराब बरामदगी मामले में लौरिक यादव, शशिकांत राम, रबी कुमार, रबी सिंह को नामजद किया गया है. बताया जा रहा है कि यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है. गौरतलब हो कि मंगलवार को अगले सुबह मध्य विद्यालय अमरपुर के पास कोई ग्रामीण किसी काम से गया हुआ था. जहां देखा के गड्ढे में शराब रखा हुआ है और उसे पुआल से ढका गया है. इसके बाद ग्रामीण ने गांव में इस बात की चर्चा की. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने दलबल के साथ आकर शराब को जप्त कर लिया. उक्त जगह से एक मारुति कार भी बरामद की गई थी.
————