छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही छठे दीक्षांत समारोह के लिए स्नातकोत्तर सत्र 2016 — 18 परीक्षा 2018 एवं स्नातक सत्र 2015 — 18 एवं 16 — 19 तथा बीएड द्वितीय वर्ष 2018 बैच के छात्र छात्राओं को जो छठे दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री हासिल करना चाहते हैं उनके लिए आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुए एक 11 जनवरी कर दिया गया है । उक्त आशय का पत्र जारी करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति डॉक्टर फारूक अली के आदेशानुसार दीक्षांत समारोह में मेडल एवं डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी डिग्री की आवेदन के लिए जो तिथि 5 जनवरी तक निर्धारित थी उसे बढ़ाकर 11 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस आशय की सूचना सभी विभागाध्यक्ष तथा महाविद्यालयों के प्राचार्य को दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त डिग्री प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को ₹500 का चालान विश्वविद्यालय के खाता में जमा करना होगा जबकि ₹300 का आयोजक महाविद्यालय में अंग वस्त्र एवं मालवीय पकड़ी हेतु जमा करना होगा।





Recent Comments