
जयप्रभा सेतु से नदी में कूदे बृद्ध को युवकों ने नाव के सहारे बाहर निकाल जान बचाई
मांझी (सारण) : रविवार की शाम 70 वर्षीय बृद्ध ने जयप्रभा सेतु से कूदकर आत्म हत्या की कोशिश की। हालांकि दुर्गा पुर गांव के युवकों ने डूब रहे बृद्ध को नाव के सहारे नदी से बाहर निकाला। तथा जख्मी बृद्ध को पीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर बृद्ध ने अपना नाम किशोरी महतो ग्राम ओल्हन पुर थाना मढ़ौरा बताया। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र शिव बालक महतो राम बालक महतो तथा जवाहिर महतो इंदिरा आवास की राशि के लिए आपस में लड़ रहे थे उसी लड़ाई के परिणाम स्वरूप बृद्ध तीन दिनों से भूखे प्यासे थे। भूख प्यास से खिन्न बृद्ध ने मांझी आकर जयप्रभा सेतु से छलांग लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया।




Recent Comments