दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

“किसी भी परिस्थिति में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रोगी को रेफर नहीं करें, उसका उचित इलाज करें, बहाना बाजी नहीं चलेगी”। उपर्युक्त बातें संजय कुमार प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बेतिया के निरीक्षण व समीक्षा के दौरान चिकित्सकों से कही। श्री कुमार ने कहा कि जीएमसीएच बेतिया में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी समय से अस्पताल व महाविद्यालय का संचालन कर, रोगी की देखरेख व सेवा करे, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ आम आदमी तक पहुंचे। इस अवसर पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल बेतिया के प्राचार्य डॉ विनोद प्रसाद एवं डॉ डीएन सिंह अधीक्षक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, अरुण कुमार सिन्हा सिविल सर्जन बेतिया, डॉ किरण शंकर झा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित नज़र आए।