
मृगांक शेखर सिंह जमुई (बिहार)
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर रखते हुए सख्ती बरती जाएगी। झाझा एसडीपीओ सतीशचंद्र मिश्रा ने जमुई जिले के बॉर्डर एरिया बांका एवं जमुई के पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों के साथ अन्या रिजॉर्ट में बुधवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि किन जगहों पर बैरियर लगेगा, किस जगह वाहन सहित अन्य जांच की प्रक्रिया होगी। वह सभी स्थलों का चयन कर लिया गया है। बैठक के दौरान बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने जमुई, बांका बॉर्डर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की ओर इशारा कर अपराधियों पर अंकुश लगाने की बात कही। बैठक में कटोरिया सर्किल मु. इनामुल्लाह, झाझा थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, सिमुलतला थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह, चांदन थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह, भैरोगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments