नौतन:– लाचार बृधा  अवस्था मे पुत्र और पतोह ने मारपीट कर घर से निकला 
:–मांग कर करते है गुजारा मेहनत मजदूरी का है सहारा 

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन :– स्थानीय थाना क्षेत्र के धुमनगर पंचायत के कोहडा गांव की लाचार बृधा मुनर देवी अपने मंदबुद्धि के माझील लड़का अनुरूप भगत तथा छोटे छोटे पोतो के साथ शनिवार को स्थानीय थाने पहुंचे कर न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित बृधा ने  बताया  कि मेरे दो पुत्र रामबाबू भगत तथा गौरी भगत और इनकी पत्नीयो ने मिलकर घर और सारी जमीन पर कब्जा करके मुझे और मेरे माझील पुत्र अनुरूप भगत तथा छोटे छोटे पोतो को मार पीट कर घर से बाहर निकल दिया है और कहते है कि तुम्हारा इस सम्पत्ति पर कोई अधिकार नही है मेरी आखो की रोशनी खत्म हो गई है बीना सहारे के चल फिर भी नही सकती सड़क किनारे और पेड के नीचे भिख मांग कर दिन काटते है क्या  इसी दिन के लिए बेटो को पाल पोस कर बड़ा किया जाता है बडे होकर माता पिता को मार पीट कर घर से बाहर निकाल दे ताकि दरबदर ठोकर खाती फिरे और भिख मांग कर अपनी पेट की भूख को शांत कर सके। क्या यह वही धरती है जहा माता पिता को भगवान् की तरह पुजा जाता था और भाई एक दूसरे के लिए बलिदान दिया करते थे आज के दिनो मे लोगो माता पिता को मार पीट कर घर से बाहर कर देते है और हमारा समाज तथा कानून हाथ पर हाथ धरे तमाशा देखता है  इसे घोर कलयुग नही तो और क्या कहा जाए थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक मे पुलिस जांच मे जुट चुकी है दोषी पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।