संजय विजित्वर (हाजीपुर)-मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों वैशाली जिला में टाउन उच्च विद्यालय हाजीपुर, युसुफपुर, उच्च विद्यालय हाजीपुर, एस एम टी उच्च विद्यालय वैशाली, जी ए इंटर कालेज भगवानपुर, उच्च विद्यालय महनार में एनसीसी की कम्पनी है। सभी जगह लगभग 200 कैडेट का चयन कर लिया गया है। 03 सितम्बर को युसुफपुर उच्च विद्यालय हाजीपुर में भर्ती होगी। उसके बाद एक ओपन रैली भी करेंगे जिसमें सभी विद्यालयों के बच्चे आ सकते हैं।इस क्रम में 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में 58 कैडेट का बी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए चयन किया गया। चयन मेरिट के आधार पर किया गया।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी में आने वाले सभी कैडेट नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए तैयार रहें। बी और सी सर्टिफिकेट के माध्यम से वे सेना या अर्धसैनिक बल में तो आ ही सकते हैं साथ ही एक अच्छा इंसान बनने में उन्हें मदद मिलेगी ।केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के सभी विभाग में प्राथमिकता दी जाती है।इस क्रम में सूबेदार मेजर खुम बहादुर, सूबेदार गिरधारी सिंह, सूबेदार गुरबेज सिंह ,हवलदार धीरज, पूरन सिंह, जय बहादुर और शेख मोहम्मद ने मिलकर चयन प्रक्रिया को पूरा किया।