दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l नगर के छावनी पितांबर रोड में एक निजी मकान में काम कर रहे! एक पलंबर मिस्त्री की गिरकर मौत हो गई! बताया जाता है कि उक्त मजदूर को लेबर ठेकेदार सागर और उसका आदमी शहादत हुसैन जो पचरुखिया का बताया जाता है! उसी ने उस मजदूर को काम करने के लिए बुला के लाया था मृत मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी गांव निवासी रियाजुद्दीन गद्दी के 20 वर्षीय पुत्र शमशाद आलम के रूप में हुई! असामयिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है! मृतक के पिता रियाजुद्दीन ने बताया कि उसी के एक परिचित ठेकेदार जो पचरुखिया शहादत हुसैन जो उसको बेटे को बहला-फुसलाकर प्लंबर का काम करवाता था! और कम मजदूरी देता था !वह सुबह में खाना खाकर मजदूरी करने के लिए आया और काम करने गया छत पर साइड में काम कर रहा था तू अचानक गिर जाने से मौत हो गई! लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को आ रही हैं! प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है !कि उक्त मजदूर से ठीक दार व मालिक से किसी काम को लेकर तू तू मैं मैं होना बताया जा रहा है! इसी तू तू मैं मैं के दौरान किसी ने धक्का दे दिया! जिससे मजदूर के छत से गिरकर मौत हो गई !इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में वहां के मजदूर ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया! बताया जाता है कि मृतक के परिजनों को इनके द्वारा कुछ लेनदेन कर मामला को रफा-दफा करा दिया गया जबकि मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची हुई थी! लोगों का यह भी कहना है कि एक पिता के बुढ़ापे का लाठी व सहारा छिन गया! लेकिन वहां पर बहुत ऐसे लोग जो लीपापोती करने में लगे रहे समाचार लिखे जाने तक लीपापोती की प्रक्रिया चल रही थी!