जमीनी विवाद में घायल पारस सहनी की इलाज के दौरान हुई मौत
#अभियुक्तों के दरवाजे पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
ロन्यूज़ इनपुट-हेमन्त कुमार राय/ मंझागढ(गोपालगंज)
मंझागढ : स्थानीय थाना क्षेत्र भैसही कोड़ड़ गांव के पारस सहनी एवं लालबाबू यादव के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में हो रहे पंचायती के बीच बात नहीं बनने पर लाठी डंडा तलवार और कुदाल से जमकर मारपीट हुई जिसमें वशिष्ट सहनी पारस सहनी लाल बाबू यादव सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जिसमें पारस सहनी एवं लालबाबू यादव की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज में रेफर कर दिया गोपालगंज सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पारस सहनी की स्थिति चिंताजनक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गोरखपुर में ईलाज करने के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार की रात्रि उनकी मौत हो गई है मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं शनिवार की सुबह शव को पहुंचते ही ग्रामीण और परिजनों ने शव को लेकर अभियुक्त लाल बाबू यादव के दरवाजे पर शव को रखकर हंगामा करने लगे घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार घटना स्थल पर पहुच कर घंटों ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद शांत कराया परिजन एवं ग्रामीणों की मांग था कि अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए तथा दाह संस्कार अभियुक्त के दरवाजे पर ही करने की मांग परिजन कर रहे थे ग्रामीण एवं परिजनों को परेशानी को झेलते हुए थानाध्यक्ष घंटों मशक्कत के बाद मामला को शांत कराया इस घटना के संबंध में वशिष्ट सहनी के द्वारा लाल बाबू यादव, सत्येंद्र कुमार योगेंद्र यादव सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल बाबू यादव सत्येंद्र कुमार योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है फरार अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है पारस सहनी के 3 पुत्र और तीन पुत्री है जो दो पुत्री की शादी कर चुके हैं परिवार इन्हें पर आश्रित था खेती बारी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे इनके मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है इनकी पत्नी आनंदी देवी का रो रो कर बुरा हाल है