
आनलाईन नाम जोड़वाने वाले किसानों के आवेदनों का सत्यापन हेतु सुबह सात बजे से अपराह्न 12 बजे तक खुले रहेंगे पैक्स कार्यालय
अमनौर/सारण: प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के उपस्थिति मे पैक्स अध्यक्षों की बैठक मे पैक्स मतदाता सूची में आनलाईन नाम जोड़वाने वाले किसानों की सत्यापन करने सहित कई निर्णय लिये गये. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पैक्स सदस्य मतदाता सूची में आनलाईन आवेदनों का सत्यापन समिति प्रबंधन द्वारा करना है. बैठक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सहायक निबंधक सहयोग समितियां, छपरा के निर्देश पर सभी पैक्स अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया है कि 17 सितंबर 2019 तक सुबह सात बजे से अपराह्न 12 बजे तक अपने अपने पंचायतों में पैक्स कार्यालय खोलकर पैक्स मतदाता सूची में आनलाईन नाम जोड़वाने वाले किसानों का आवेदनो का सत्यापन कर सहायक निबंधक सहयोग समितियां, छपरा को जमा करा दें. बीसीओ प्रशांत कुमार ने सभी आनलाईन नाम जोड़वाने वाले किसानों को अखबार के माध्यम से जानकारी दिया कि नाम सत्यापन हेतु अपने-अपने पंचायत के पैक्स कार्यालय मे आधार कार्ड व आवासीय प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी के साथ उपस्थित होकर अपना आवेदन सत्यापित करा लें. बैठक में मुख्य रूप से धर्मपुर जाफर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, धरहरा खुर्द पंचायत के गणेश सिंह, शेखपुरा पंचायत के जीतेंद्र प्रसाद यादव, पैगा मित्रसेन पंचायत के कामेश्वर राय,ढोरलाही कैथल पंचायत के अरुण कुमार यादव आदि पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे.




Recent Comments