दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सेविकाओं की हड़ताल से सामाजिक अंकेक्षण प्रभावित
मझौलिया।बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान ने बिगत 05 दिसम्बर से जारी हड़ताल से पोलियो अभियान, अन्नप्राशन, और टीका करण पर ग्रहण लग गया है।यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगा।यह कहना है मझौलिया परियोजना के अध्यक्ष रीना कुमारी का।वे सीडीपीओ कार्यालय परिसर के समक्ष आंगनबाड़ी सेविकाओ ओर सहायिकाओ को संबोधित कर रही थी।उन्होंने कहा कि जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नही मिलेगा, तबतक संघर्ष जारी रहेगा।आंगनबाड़ी कार्यालय में ताला लटका रहेगा।उन्होंने पटना में हुए आंदोलन की चर्चा की और बिहार सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया।इस मौके पर सावित्री कुमारी, मंजू देवी,, बबिता कुमारी, तब्बसुम आरा,रंजू कुमारी संगीता कुमारी समेत सैकड़ो सहायिका उपस्थित्त रहे।