
शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने दो दिन की छापेमारी में 728 कार्टून शराब की जप्त
न्यूज़ इनपुट-हेमन्त कुमार राय/ मंझागढ (गोपालगंज)
मंझागढ : गुरुवार की रात्रि लाइट चैंपस बखरौर जदी स्कूल वैन से सप्लाई करने के लिए शराब लेकर अल्लाहपुर गांव होते हुए जा रहा था जिसे पुलिस ने पीछा कर मुजौना गांव के समीप पकड़ लिया गया पकड़ने के पश्चात तलाशी लेने पर गाड़ी से 75 कार्टून शराब बरामद किया गया गिरफ्तार चालक के निशानदेही पर झझवा गांव में छापामारी की गई जहां से 167 कार्टून शराब तथा अपाची बाइक तथा एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया झझवा गांव के गिरफ्तार धंधेबाज के निशानदेही पर शुक्रवार को 2 बजे दिन से 8 बजे रात तक छापामारी की गई जहां ईख के खेत से और पुआल में छिपाकर रखे गए 486 कार्टून शराब बरामद किया गया पुलिस के अनुसार बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश के निर्मित रोमियो क्रेजी बताया जा रहा है जिसकी कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है पुलिस ने इतनी भारी मात्रा में शराब बरामद कर अपनी उपलब्धि हासिल की वहीं शराब कारोबारियों में पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है जिसकी चर्चा जोर शोर से चल रही है इस धंधे में सम्मिलित मुजौना गांव के मुसाफिर यादव के पुत्र राजकुमार यादव, झझवा के धर्मन शाह के पुत्र स्वामीनाथ साह, धर्मपरसा के मदन यादव के पुत्र रविंदर यादव, सुरेंद्र यादव के पुत्र भोला यादव,कोइनी गांव के रामनाथ यादव के चिरकुट यादव के पुत्र सुभाष यादव, सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव के डब्लू शाह के पुत्र रोहित कुमार सहित सात नामजद तथा अन्य धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार राजू कुमार यादव एवं स्वामीनाथ साह को श जेल भेज दिया गया इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फरार 5 धंधेबाज को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है




Recent Comments