सारण/मशरक- मशरक थाना क्षेत्र के सरदारगंज विशुनपुरा गाँव मे सोमवार के संध्या दरवाजे पर खेल रही बच्ची पोल के नजदिक बिजली के करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। धान की रोपनी से लौटे मजदूर माँ बाप ने पोल के पास मृत पड़ी बच्ची को देख फफक कर रो पड़े। मृतिका चार बहनों में सबसे बड़ी थी । होनहार बच्ची के मौत के बाद शोकाकुल परिजन शव के साथ वही बैठ विलाप करने लगे । मौके पर पहुँचे ग्रामीण मुकेश तिवारी सहित अन्य निजी क्लिनिक लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत बताया।