जमाअतुल अहरार ने ली पाराचेनार हमले की ज़िम्मेदारी
देश विदेश दैनिक खोज खबर
एक आतंकवादी गुट जमाअतुल अहरार ने पाराचेनार बम धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
ईर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तहरीके तालेबान पाकिस्तान की एक शाखा जमाअतुल अहरार ने वीडियो जारी करके शुक्रवार को होने वाले पाराचेनार बम धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।
शुक्रवार को पश्चिमोत्तरी पाकिस्तान की कुरम एजेन्सी के पाराचिनार में होने वाले बम विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए थे। पाराचेनार शिया बाहुल्य क्षेत्र है। इससे पहले भी तालेबान, लश्करे झंगवी और जमाअतुल अहरार इस क्षेत्र में आतंकवादी हमले करते आए हैं। 21 जनवरी को पाराचिनार की फल मंडी में बम विस्फोट हुआ था जिसमें 25 लोग मारे गए और दसियों अन्य घायल हो गए थे। उस हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने ली थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने अलग-अलग बयान जारी करके मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।




Recent Comments