सारण में दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर मौत

मढ़ौरा (सारण) : गौरा ओपी क्षेत्र से सटे बनियापुर थाना क्षेत्र के ख़बसी मंदिर के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयीं.

मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के नागराज सतासी निवासी दूधनाथ सिंह के पुत्र रिटायर्ड नौ सैनिक रामबाबू सिह औऱ उन्ही का सहोदर भई गुड्डू सिह बताये जा रहे है.

मिल रही जानकारी के अनुसार रामबाबू सिंह औऱ गुड्डू सिंह अपने घऱ इसुआपुर के सतासी गांव से छपरा जा रहे थे.सुबह पांच बजे के आसपास गौरा बाज़ार से पहले ही मशरक-छपरा स्टेट हाईवे पर खबसी मंदिर के पास अज्ञात ट्रक से ठोकर लगा गयीं.जहां पर दोनों सहोदर भाइयों कि घटना स्थल पर मौत हो गयीं.वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

ग्रामीणों की सूचना पर गौरा ओपी की पुलिस ने शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लियें छपरा भेज दिया.सूचना पाकर बनियापुर औऱ इसुआपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी थी.
सारण में दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर मौत




Recent Comments