पूर्वी चम्पारण: छात्र राजद के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया
⏭विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-तेतरिया प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष राधामोहन सिंह यादव के पुत्र और छात्र राजद के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव का देहांत 30-03-17 को pmch पटना में इलाज के दौरान हो गया।
बिते कुछ महीनो से ईलाजरत थे। उनके निधन पर राजद नेताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं शोक व्यक्त करने वालो में राजद के वरिय नेता व मोतिहारी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव,राजद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य चुमन लाल,सुबोध यादव, प्रदेश सचिव फखरुद्दीन आलम , हैपी श्रीवास्तव,लालबाबू खाँ,पवन यादव अमरजीत कुमार,अमरेंद्र यादव,जेपी यादव,ई अशोक राम,भुपन पटेल,राधा प्रसाद भगत,मुकेश दुबे आदि राजद नेता शामिल थे ।
वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री श्रीवास्तव ने कहा की चम्पारण की धरती पर पार्टी ने एक बड़े सिपाही को खो दिया। उनको लोग हमेशा याद करेंगे वे छात्र जीवन से ही पार्टी के लिए आवाज उठाते रहे हैं उनके निधन पे राजद परीवार गहरा शोक व्यक्त करता हैं। उक्त जानकारी युवा राजद नेता हैपी श्रीवास्तव उर्फ अभिषेक श्रीवास्तव ने दी।




Recent Comments