बीएओ के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने के मामले में हुई मुकदमे के छः माह बाद प्राथमिकी अभियुक्त उप प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमनौर /सारण

अमनौर थाना कांड संख्या 19/18 प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने का मामले में फरार चल रहे उप प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. मालूम हो कि अमनौर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविन्द्र बैठा ने इस मामले में पिछले 30 जनवरी 2018 को अमनौर थाने उप प्रमुख विवेकानंद राय उर्फ बिक्की राय व अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ 341,323,353504,506 सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. बीएओ रविन्द्र बैठा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि कार्यालय में अपने सरकारी कार्य का निष्पादन कर रहे थे उक्त मौके पर उप प्रमुख विवेकानंद राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में पहुंचे और फसल क्षति की सुचि की मांग किया. जहां मेरे द्वारा बीडीओ से आदेश के बाद ही सुचि देने की बात कही गई. जिसके बाद उप प्रमुख गुस्से में आ गए और हाथों में रखे सरकारी कागजात फाड़ दिए. और जातिवाचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. हालांकि इस घटना के बाद कई पंचायत समिति सदस्यों ने बीएओ रविन्द्र बैठा द्वारा द्वारा उप प्रमुख पर झूठा मुकदमा करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच वरिये पदाधिकारियों से कराने की मांग की गई थी. इधर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि उक्त मामले के प्राथमिकी अभियुक्त उप प्रमुख पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे. जिसे अमनौर पुलिस ने उनके घर खोरीपाकड़ गोविंद गांव से बीती रात गिरफ्तार किया गया.