
परसा(सारण)-देश की एकता को देश के राजा के द्वारा ही विभाजित किया जाये तो खिलाफ होना तय है।देश को बचाने के लिए आगामी 25 जनवरी को मानव शृंखला बनाने तथा 29 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है।उक्त बातें पटना से सिवान जाने के क्रम में पूर्व संसाद स जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने परसा में पत्रकार से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने कहा कि देश मे लगातार लोकतंत्र और इतिहास पर हो रही चोट को बचाने के लिए आज सिवान में 56 वा सभा भाग में भाग लेकर जाती धर्म के नाम पर लोगो को टुकड़े करने वाले के खिलाफ तथा संबिधान बचाने की लड़ाई लड़ने की बातें कही।वही गत दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित मानव शृंखला पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है।स्वास्थ्य सेवा शिक्षा की लचर ब्यवस्था है।पूजी निवेश नही हो रही है।गरीब असहाय जनता की पैसा से राजनीति चलाने की बाते कही।कार्यक्रम के पूर्व परसा दरोगा प्रसाद राय चौक पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।स्वागत के उपरांत पप्पू यादव ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया।इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव स प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार जिला सचिव सुनील कुमार पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय संदीप कुमार राय पूर्व अध्यक्ष सिकन्दर राय मनीष कुमार सोना लाल राय राज किशोर राय आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments