जदयू ने पार्टी नीतियों पर अमल करने को लेकर किया समीक्षा बैठक,दो मिनट का मौन रख दिवंगत अटल जी को दी श्रधांजलि

रिपोर्ट-अज़हर करीम /इसुआपुर :
इसुआपुर (सारण): जदयू के प्रखंड अध्यक्ष छबिनाथ सिंह की अध्यक्षता में धर्मशाला परिसर में शनिवार को जदयू की एकदिवसीय प्रखंड समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जदयू के वरिष्ट नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने भी भाग लिया। प्रखण्ड के 31 सदस्यीय कमेटी में से ही पंचायत संगठन प्रभारी बनाना,पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष द्वारा 11सदस्यीय कार्यकारणी का गठन करना,प्रखंड के सभी बूथों पर बीएलए बनाना जैसे मुद्दों पर अमल करने की बातें की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए शेलेन्द्र प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके कार्यक्रमों को एक एक व्यक्ति तक पहुँचने की बात कही, वहीं नीतीश सरकार द्वारा समाजिक कुरीतियों को दूर करने के उपायों से भी अवगत कराया।जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश सरकार की तारीफ़ की।सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गिनाते हुए नीतीश कुमार एवं जदयू को मजबूत करने की बात कही।बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन व्रत भी रखा गया।बैठक में मशरक के जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, कन्हैया राय,बीरेंद्र राय,सूफी शलीमुल्लाह अंसारी,पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, सतेंद्र प्रसाद,श्याम जी,विनीत सिंह, राजेंद्र पांडे,नरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




Recent Comments