पानापुर (सारण) बाढ़ राहत कैम्प पर संचालित सरकारी व्यवस्था बंद किए जाने को लेकर प्रखंड के फकुली नहर पुल से लेकर पानापुर नहर पुल तक शरण लिए बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार की सुबह से सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया एवं प्रशासन विरोधी नारे लगाए। मालूम हो कि पिछले एक पखवाड़े से पानापुर प्रखंड का समुचा इलाका भयंकर बाढ़ की चपेट में है।अभी भी लोगों के घरो में पानी भड़ा हुआ है।सड़के पूरी तरह अवरुद्ध है जिस कारण घर बार छोर चूके लोग अभी भी ऊंचे स्थलो पर शरण लिए हुए है। इस बीच समुदायिक किचेन का संचालन तीन चार रोज पहले से बंद कर दिया गया है।शुक्रवार की सुबह जेनरेटर भी हटाया जाने लगा जिससे बाढ़ पीड़ित आक्रोशित हो गए फकुली व पानापुर नहर पुल के समिप नहर के रास्ते को बंद कर प्रदर्शन करने लगे।प्रदर्शन कर रहे बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि तीन चार दिन पहले से खाने की ब्यवस्था बंद कर दी गई है अब जेनरेटर भी हटाया जा रहा है।उनलोगों का कहना था कि अभी भी घरो में अधिक मात्रा में पानी भड़ा हुआ है जिससे फिलहाल घर जाना संभव नही है।ऊंचे स्थल पर शरण लिए हुए है जहां जेनरेटर के सहारे प्रकाश की ब्यवस्था की गई है अब इसे भी हटाया जा रहा है।इसके हट जाने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।रात में इस जंगल झारी में तरह तरह विषैले कीड़े मकोड़े आ रहे है। जिससे काटने का खतरा बना रहता है।प्रकाश नही रहने से और भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।सड़क जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के डी यादव पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुचे बाढ़ पीड़ितों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया और सीओ एवं बीडीओ बात कर जेरनेटर चलवाने का आश्वासन दिया।