वर्चस्व के लेकर पंचायत प्रतिनिधियों मेंं मारपीट,दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मशरक (सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के गोढना बजार पर शुक्रबार को देर साम दो पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियो मे आपसी बर्चस्व को लेकर हुए मारपीट मे आज दोनो पक्षो से मशरक थाना मे अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है एक पक्ष से सनौली पंचायत के मुखिया पुत्र संतोष कुमार सिंह ने सेमरी पंचायत के सरपंच पति हरेसर सिंह, तथा उनके पुत्र तथा VIP चिमनी के मालिक अखिलेश सिंह, तथा उनके भाई विनोद सिंह सहित 12 को नामजद अभियुक्त बनाए है वही दुसरे पक्ष से सेमरी ग्राम कचहरी के सरपंच हरेसर सिंह द्वारा सेमरी के मुखिया पुत्र संतोष कुमार सिंह को अभिव्युक्त बनाए है ।