राजद कार्यकर्ताओं ने तरैया मेंं की बैठक, महाराजगंज लोकसभा के भावी प्रत्याशी पूर्व विधायक रंधीर सिंह के क्षेत्र भ्रमण का तय हुआ कार्यक्रम

तरैया (सारण):18.08.2018।
रामबाग हनुमान पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की संध्या राजद कार्यकर्ताओ की एक बैठक युवराज सुधीर सिंह के अध्यक्षता में हुआ।

जिसमें महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र पूर्व विधायक व महाराजगंज लोकसभा के भावी प्रत्याशी रंधीर सिंह को महराजगंज से चुनाव जीताने के लिए रणनीति तैयार किया गया। महाराजगंज से रंधीर सिंह के नेतृत्व में राजद को जीत दिलाने के लिए प्रत्येक प्रखण्ड तथा प्रत्येक पंचायत तथा मतदान केंद्र के अनुसार कार्यकर्ताओं की एक टीम गठित किया गया।

आगामी 21 अगस्त को रणधीर सिंह का तरैया प्रखण्ड के चार पंचायतों में 24 स्थलों पर जनसम्पर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा।जिसमें गंडार,तरैयाझिंगना,चैनपुर,बगही,
पोखरेरा,लौवा,पिपरा,गलिमापुर, सिरमी-शितलपट्टी, चकिया,उसरी,सगुनी,राजवाड़ा,अरदेवा,शीतलपुर,फरीदनपुर मठिया बाजार,हखपुरा एवं डुमरी में सुबह 10 बजे से रात्री 09 बजे तक रंधीर सिंह का जनसम्पर्क अभियान के तहत सभा आयोजित होगी जिसमें महाराजगंज लोकसभा के भावी प्रत्याशी लोगो को संबोधित करेंगे।उक्त मौके पर शत्रुध्न सिंह,पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,धर्मेन्द्र राय, ओमप्रकाश सिंह,अर्जुन सिंह,विजय कुमार यादव,प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह,रणविजय सिंह,नकीबुदिन खान,मुन्ना यादव,देवी लाल राय, वीरेन्द्र सिंह,राहुल सिंह,राजीव कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,गोलू श्रीवास्तव,मुन्नी लाल यादव,संजय सिंह खटाली व अन्य मौजूद थे।