दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। मढ़ौरा से भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सैकड़ो गाड़ियों का काफिला लेकर लोग पटना के बापू सभागार में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में शामिल हुए। बुधवार की सुबह मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में मढ़ौरा भाजपा नेता ने आवास पहुंचे, जहां पर लोगों की भीड़ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला में हजारों की संख्या में एक साथ निकाला। पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहले लोगों ने जेपी गंगा पथ पर पहुंच बिहार के लिए ऐतिहासिक सूर्य किरण एयर शो कार्यक्रम को देखा। फिर वहां से लोग गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में वीर कुंवर सिंह शौर्य दिवस पर आयोजित विजयोत्सव में शामिल हुए। विजयोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक घटना बन गय। जहां पहली बार बिहार में आकाश गंगा की टीम एयर शो में करतब दिखाते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह को सलामी दी। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन हर वर्ष 23 अप्रैल को उनके पैतृक गांव जगदीशपुर सहित कई जगहों पर मनाया जाता है, कुंवर सिंह ने 1857 के विद्रोह के बदौलत अंग्रेजो पर विजय प्राप्त किया था। इस बार इस तिथि को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से बड़ी भव्यता प्रदान की और बिहार के विभिन्न हिस्सों में लाखों की संख्या में पटना पहुंचे। इसके लिए बिहार के कोने कोने से पटना पहुंचे लोगों ने उन्हें श्री रूडी को साधुवाद दिया। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह, राकेश सिंह उजाला, सतीश सिंह, सुरेश सिंह, महंत राकेश सिंह, मिथिलेश सिंह, बृज भूषण सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पटना पहुंचे थे।