छपरा जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरकर मशरक के एक व्यक्ति की मौत

मृत पड़े अधेड़ की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी यमुना सिंह के 54 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह के रूप में की गई है ।

मशरक(सारण)मशरक पूना क्षेत्र के गंगौली गांव के अरुण सिंह के ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर घर एवं सारे गांव में कोहराम मच गया लोग अचंभित हो गये कि यह हलवा कैसे हो गयी । बताते चलें कि पूर्वोत्तरलवे के छपरा जंक्शन, जगदम कॉलेज ढाला के समीप बीती रात ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई. जगदम कॉलेज ढाला के समीप मृत पड़े अधेड़ की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी यमुना सिंह के 54 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह के रूप में की गई है.रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. जीआरपी प्रभारी सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है जानवरों द्वारा मृतक के शव को क्षत-विक्षत किया गया था । परिजनों की रो रोकर बुरा हाल है लोग नमआंखों से हिम्मत करके परिवार वालों की संत्वना दे रहे हैं मगर हृदयविदारक घटना को लेकर ग्रामीणों के भी नम हो गई है । सभी लोग बार-बार यही कहकर रोने लगते हैं कि हे भगवान इ कईल अब इ परिवार के सहारा करी हो भगवान।