छपरा: खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार पर शनिवार की देर संध्या छापेमारी के दौरान मोहम्मद शमशाद का पुत्र मोहम्मद नोमान के घर से चार लाख रुपये की निर्मित तथा अर्द्ध निर्मित बम तथा बम बनाने के लिए बारूद एवं अन्य कच्चा मेटेरियल खैरा थाना पुलिस के द्वारा बरामद किया गया. पुलिस की माने तो गुप्त रूप से सारण पुलिस कप्तान को सूचना मिली कि खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाज़ार पर अवैध रूप से बम निर्माण किया जा रहा है.सारण पुलिस कप्तान हरकिशोर राय के निर्देश पर खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह,नगरा ओपीध्यक्ष रामयश राय ,गड़खा थानाध्यक्ष अशोक कुमार के साथ इन तीनो थानों की पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रुप से छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान एक घर से लाखों रु मूल्य के बम ,पटाखे तथा बम बनाने की सामग्री को जप्त कर पिकअप वैन से खैरा थाना लाया गया.इस छापेमारी के दौरान घर मालिक सह धंधेबाज फरार हो गया.इस वाबत खैरा थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर तीन थाना का टीम का गठन कर छापेमारी की गई.मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है.यहां बतादे की बरामद बम व सामग्री की बाजार भाव लगभग चार लाख रुपये आकी जा रही है.