
मढ़ौरा। दयाल इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बहुआरा पटृटी सारण में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर काउंट सीजर मैटी की जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य सह सचिव डॉ मो०रजाक हुसैन के द्वारा कालेज के प्राध्यापक डॉ उमेश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बतादे कि इसी माह कालेज के प्राध्यापक डॉ उमेश कुमार को 12वां इलेक्ट्रोपैथी राष्ट्रीय सेमिनार कोटा, राजस्थान में इलेक्टौपैथी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मौजूदगी में मिला ।डॉक्टर उमेश एक ही बीमारी बवासीर पर 30 केस स्टडी परिषद को भेजे थे। जिसके लिए उनका चयन हुआ था ।इस मौके पर कालेज के चिकित्सक डॉ नुसरत अली ,डॉक्टर रईस, डॉ परमा राम, डॉ सुरेंद्र पासवान, डॉ विमलेश कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ अनुराग कुमार ,डॉ शिखा कुमारी उपस्थित रहे।




Recent Comments