
छात्र परिभ्रमण पर गये
परसा (सारण)-शिक्षा के साथ साथ छात्रों के परिभ्रमण कराने के उदेशय से संचालित मुख्यमंत्री दर्शन योजना के अंतर्गत मकेर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी के छात्रों को पहली बार परिभ्रमण में जाने का सौभाग्य मिला।जिससे छात्र छात्राओं में ख़ुशी का माहौल था।प्रभारी प्रधानाध्यापक मो सेराजूदिन आलम के नेतृत्व में 8वीं वर्ग के दर्जनों छात्र छात्राओं ने पर्यटक स्थल राजगीर के लिए बुधवार को प्रस्थान किया।परिभ्रमण के पूर्व छात्रों में काफी ख़ुशी और उत्साह देखा गया।परिभ्रमण के लिए स्थानीय ग्रामीण गणेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखकर वाहन को राजगीर के लिए रवाना किया गया।वही गणेश सिंह ने दर्शन योजना के अंतर्गत छात्रों को परिभ्रमण पर भेजने के लिए एचएम और सचिव को बधाई देते हुए छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना किया।परिभ्रमण में एचएम मो सेराजूदिन आलम दशई सिंह मुन्नी देवी नसीबन बीबी ख़ुशू कुमारी मुस्कान कुमारी काजल कुमारी अजित कुमार आदि शामिल थे।अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के उत्क्रमित होने के बाद पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा एक बार भी छात्रों को परिभ्रमण पर नही भेजा गया था।




Recent Comments