सरकारी योजनाओं में तेजी लाने का विधायक ने दिया निर्देश
रिविलगंज (सारण) : प्रखंड कार्यालय में स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने सीओ रंजन पाठक बीडीओ रिविलगंज अर्चना कुमारी के साथ बैठक करके सरकारी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि केंन्द्र और राज्य सरकार की जो भी योजनायें है वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सही ढंग से पहुंचे इसका ध्यान रखें। इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने प्रत्येक महीने प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने और समीक्षा करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह भी ध्यान रखें कि प्रत्येक प्रखंड संबंधित अधिकारी भी स्वयं उपस्थित रहे,और तिथी निर्धारित करके इसकी सूचना मुझे भी दें। इसके बाद विधायक ने अभी रिविलगंज में चल रही सरकारी योजनायें को क्रमवार समीक्षा की। इस दौरान कैप्टन श्याम देव, भाजपा नेता जयप्रकाश वर्मा, अनुरंजन कुमार, जीतु सिंह, मोहन मुरारी इत्यादि लोग उपस्थित थें।