
किराना व्यवसायी की चाकू गोद कर हत्या की घटना से सनसनी
अमनौर/सारणः भेल्दी थाना क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत चांदपुरा गांव के किराना व्यवसायी की चाकू गोद कर हत्या कर कर दिये जाने की घटना से सनसनी फैल गई. मृतक हिरा सिंह का पुत्र त्रिपन सिंह (55वर्ष) बताया गया है. घटना सोमवार की देर संध्या की बतायी गयी है. सुचना के बाद मौके पर भेल्दी पुलिस पहुंच खुन से लथपथ त्रिपन सिंह को लेकर अमनौर पीएचसी में उपचार के लिए पहुंचा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक चांदपुरा मे राशन दुकान चलाता था. जहां किसी किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो गया. जहां हुए विवाद में चाकूबाजी हुई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सुचना मिलने के बाद शेखपुरा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार यादव सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण अमनौर अस्पताल पहुंचे. वही भेल्दी पुलिस मामले की तहकीकात मे जूट गयी है.




Recent Comments