बिजली चोरी के मामले मे पांच पर प्राथमिकी दर्ज
✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगज(सिवान)(आससे)महाराजगज सहायक बिद्युत अभियंता शकील अहम्मद,जेई नीरज कुमार ने टीम बना कर विभिन्न गांवों मे बिजली चोरी करने वालो के घर छापेमारी की।स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर,बलिया गाँव के राजेश्वर प्रसाद 300 वॉट बिजली चोरी कर के पकड़े गये जिससे विभाग को 17 हज़ार 8 सौ 11 रुपये की क्षति होने की बात बताई गई है।वही उसी गांव के सुनील कुमार सोनी बिजली मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गये।जिससे विभाग को 16830 रुपये की विभाग को क्षति हुई है।वही उसी गाँव के काशी नाथ महतो को मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया जिससे 16350 रुपये बिजली विभाग की क्षति होने की बताई जाती है। वही उसी गाँव के रामधारी प्रसाद द्वारा पीभीसी तार से एलटी लाइन चोरी करते पकड़ा गया।जिस मे विभाग को 58436 रुपये की क्षति होने की बात बताई जाती है।उसी गाँव के लालबाबू प्रसाद को मीटर से बाईपास कर बिजली उपभोग करते पकड़ा गया। जिससे विभाग को 16850 रुपये घटा होने की बात अधिकारियों द्वारा बताई गई।जेई नीरज कुमार के आवेदन पर महाराजगज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।