मढ़ौरा(सरण) । छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने मढ़ौरा नगर के छठ घाटों का निरीक्षण किया । सीओ रवि शंकर पांडे, नगर पंचायत के कनीय अभियंता शशि शेखर सिंह के साथ नगर में डबरा नदी पर स्थित हाई स्कूल घाट और नेपाली घाट पर पहुंचे और एसडीओं ने कई निर्देश दिए । छठ घाट पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ-साथ साफ सफाई के लिए स्थानों को चिन्हित किया । मौके पर मौजूद कनीय अभियंता को निर्देशित किया की खूद की मौजूदगी में कार्यों को पूरा कराएगे । एसडीओ ने अगले तीन दिन में सभी छठ घाट को छठ पूजा लायक स्थितियों में परिवर्तित करने के साथ सुरक्षा के भी इंतजाम को मजबूत करने को कहा है । मौके पर रहे सीओ रविशंकर पाण्डे को एसडीओ ने नगर के सभी छठ घाट का भौतिक निरीक्षण कर साफ सफाई सहित अन्य आवश्यकता को देख लेने को कहा है । एसडीओ ने कहा की जिन छठ घाटों पर कम पानी है, वहा गंदगी या दलदल जैसी समस्याएं है जिसे भी समय रहते ठीक कर लेना है । व्रती जिस सूचता और पवित्रता का पालन कर पर्व में शामिल होते है छठ घाट पर भी वह बना रहे, इसका पूरा पूरा ध्यान रखना है । मौके पर नपं मुख्य लेखापाल रणधीर सिंह, सफाई जमादार विकास कुमार कुशवाहा, सफाई ऐजेंसी कर्मी अभिमन्यु कुमार सहित अन्य मौजूद थे।