Θ बेतिया – समान काम समान वेतन के लिए शिक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना प्रदर्शन, उमड़ा विशाल जनसमूह

बेतिया 17 अगस्त 2019

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

समान काम समान वेतन सहित अन्य माँगों के समर्थन में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रदेश इकाई के आह्वान पर आज 17 अगस्त को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, पश्चिम चम्पारण इकाई के बैनर तले जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया एवं अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सरकार तक अपना संदेश देने का काम किया।

धरना प्रदर्शन में उमड़ा विशाल जनसमूह।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक नागेंद्र नाथ शर्मा, समन्वय समिति के संयोजक गौतम राव ने किया। उक्त धरना प्रदर्शन में जिले के सभी शिक्षक संघटनों के प्रतिनिधियों सहित हजारों हजार की संख्या में शिक्षक उपस्थित हुए। उक्त जानकारी TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, पश्चिम चम्पारण के सदस्य सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दिया। समिति के हवाले से आगे बताया कि उपस्थित सभी शिक्षक नेताओं ने एक स्वर में मजबूती से समान काम समान वेतन की माँग को दुहराते हुए सरकार से पुरी करने की बात कही जिसका उपस्थित जनसमूह ने समर्थन करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की बात कही। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार यदि हमारी माँगों को पूरा नही करती है तो राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन राज्य के शिक्षक पटना के गाँधी मैदान में
स्थित सत्य व अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे मुँह पर काली पट्टी बाँध कर अपनी वेदना का प्रदर्शन करेंगे एवं सरकार से अपनी माँग पुरी करने की माँग करेंगे। मौके पर जिला समन्वय समिति के संयोजक गौतम राव, सभी अध्यक्ष मंडल, सचिव मंडल के सदस्य नागेंद्र नाथ शर्मा, चंचल अविनाश, राजेश कुमार राय, सुनिल कुमार ‘राउत’, प्रशांत प्रियदर्शी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, बिपिन प्रसाद, रवींद्र किशोर राय, शेख निजामुद्दीन, राकेश राव, अमरेंद्र कुमार, नन्दन कुमार, राहुल राज, अंकित राय, औरंगजेब रजा, शीला कुमारी, अमृता कुमारी, पिंकी कुमारी, शुभ लक्ष्मी, शशि कुमारी, अभय सिंह, शुभ नारायण सोनी, क्षमेंद्र कुमार, रवि रंजन शुक्ल, अमरेंद्र यादव, शैलेश पासवान, तिरेन्द्र राम, अविनाश कुमार, सभी शिक्षक संगठनों के संघीय पदाधिकारियों सहित जिले के हजारों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

*सुनिल कुमार ‘राउत’*
*(जिला सोशल मीडिया प्रभारी)*
*TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण*
सह
*सदस्य – बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, पश्चिम चम्पारण*