
अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने दिए कई निर्देश
सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर होगी कार्रवाई
गहरे पानी वाले छठ घाटों पर बैरिकेडिंग का दिया निर्देश
मढ़ौरा(सारण) । छठ पर्व को लेकर एसडीओ योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। वुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में अयोजित बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन्द्रजीत बैठा, एएसडीओ नलीन प्रताप राणा, सहित क्षेत्रांतर्गत सभी अंचलों के सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में छठ पर्व को लेकर सभी को आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने दिया। एसडीओ ने बारी बारी से सभी प्रखंड के खतरनाक छठ घाटों की जानकारी ली । प्रमुख छठ घाटों को चिन्हित कर वहां बैरिकेटिंग और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली । कहा की जहां जहां नदी घाट है वहा विशेष रुप से सतर्कता बरतनी है । खतरनाक घाट पर कम पानी में ही बैरिकेटिंग का इंतजाम कर लोगों को गहरे पानी जाने से रोकना होगा। छठ घाट के मार्ग को भी दुरुस्त कर आने जाने लायक रुप में परिवर्तित करने का काम करना होगा। छठ घाट पर जाने आने रास्ते की साफ सफाई के साथ लाइट के इंतजाम की व्यवस्था की जानी है ।
सोशल साइट्स पर अपतिजनक पोस्ट की भी निगरानी का दिया निर्देश :
बैठक में एसडीओ, डीएसपी ने साफ तौर पर हिदायद दी कि छठ घाट पर यूट्यबर और मोबाइल से अनावश्यक वीडीयोग्रापी पर भी नजर रखनी है । कहा की कही कही अनावश्यक वीडीयोग्राफी के कारण तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है । वही सोशल साइट्स पर गलत गलत चीजे पोस्ट होने से भी सामाजिक गतिरोध उत्पन्न होता है । छठ घाट पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस बल इन तथ्यों पर भी नजर रखेंगे । आवश्यकता होने पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे । बैठक में मंत्री व स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि अनिल सिंह, लाल बाबू गिरि, शेखर सिंह, कृष्ण कुमार,सभी प्रखंड के सीओ, बीडीओ, मढ़ौरा इस्पेक्टर अकील अहमद सहित अन्य थानों के एसएचओ उपस्थित थे ।




Recent Comments