बेतिया – नरकटियागंज:– विद्यार्थी संकल्प शक्ति द्वारा किया गया बैठक
न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–
विद्यार्थी संकल्प शक्ति के द्वारा छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियो की सूचि जल्द ही जारी करने के लिए एक बैठक किया गया जिसमे जिले के तीनो महाविद्यालयो में अपने प्रत्याशियो की सूचि जल्द ही जारी करने की बात पर सहमति बनाई गयी ।जिसमे बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थी संकल्प शक्ति के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा की इसबार का छात्र संघ चुनाव महाविद्यालयों में व्याप्त असुविधा और छात्र छात्राओ को लगातार हो रही परेशानी को दूर करने के लिए लड़ा जायेगा ।उन्होंने कहा की बहुत से छात्र संगठन इस छात्र संघ चुनाव में भी जाति एवम् धर्म विशेष की चर्चा कर रहे है जबकि यह लोकतंत्र के खिलाफ है ।इसलिए इस छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी संकल्प शक्ति छात्रो की समस्याओ को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी न की जाति धर्म के नाम पर ।संघ के व्यवस्था प्रमुख आशीष गुप्ता और उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने कहा की विद्यार्थी संकल्प शक्ति शुरू से ही छात्रो की समस्या और नगर की समस्या के लिए निरंतर कार्यरत रही है और इस चुनाव में भी वो विद्यार्थियो की समस्या के निदान और उनके हित के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी ।उप संयोजक अमित सिंह राजपूत और महासचिव हर्षित कुमार ने कहा की जबतक विद्यार्थी संकल्प शक्ति रहेगी तबतक छात्रो के हित के लिए लड़ते ही रहेगी ।इस चुनाव में हमारा मुख्य मुद्दा महाविद्यालयों में व्याप्त समस्या को दूर करना होगा और इसके लिए विद्यार्थी संकल्प शक्ति पूर्ण रूप से प्रयासरत रहेगा ।बैठक में मझौलिया के अध्यक्ष अनुराग वर्णवाल ,अभिनव राज,सचिव आकाश वर्णवाल, महासचिव मुकेश कुमार ,आदित्य राज,कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार हिमांशु,शुभम पटेल,हिमांशु कुमार,अजय कुमार,चन्दन कुमार,शेखर कुमार,रमन कुमार,अंकित कुमार,आकाश कुमार,राजा कुमार,राजू कुमार एवम् अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।