
परसा(सारण) । कोविड-19 को लेकर गत तीन माह से चल रही देश ब्यापी लॉकडाउन के वजह शादी पर प्रतिबंध लगने पर युवक ने किशोरी से मिलने उसके घर पहुँच जहाँ परिजन समेत ग्रामीणों से युवक को पकड़ जनप्रतिनिधि के उपस्तिथि में बिन बैंड बाजा बिन बाराती का दहेज़ मुक्त शादी कराया गया।मामला मकेर प्रखंड के फुलवारिया पंचायत के भाथा नोनिया टोला गाँव की है।किशोरी के पिता बच्चे लाल महतो ने बताया कि पुत्री की शादी मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गाँव निवासी स्व सकल महतो का पुत्र सनोज महतो के साथ गत 2 मई को तिलक और 5 मई को शादी का तिथि तय हुआ था।लॉक डाउन के वजह शादी रोक दिया गया था।शादी के लिए अभी दिन तय करना वाकी था।शादी में बिलम को देखते युवक ने किशोरी से मिलने किशोरी के घर के समीप पंहुचा।जिसकी सूचना किशोरी के परिजन और ग्रामीणों को मिली। युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर घर लाया।स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय के उपस्तिथि में लॉक डाउन के पालन करते हुए पंडित जी द्वारा हिन्दू रीती रिवाज के अनुसार गीत मंगल के साथ युवक और किशोरी का दहेज़ मुक्त शादी कराया गया।किशोरी के पिता ने कन्या दान किया और वर वधू ने मास्क लगाकर अग्नि के सात फेरा लेकर दांपत्य सूत्र में बंध गये।शादी के उपरांत मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय तथा सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह समेत कई लोगो ने वर वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन की आशीर्वाद दिया।




Recent Comments