शहीद दिवस पर ​71 यूनिट रक्तदान हुआ

 
 राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
“दैनिक खोज खबर “सीसवाली 23 मार्च । श्री पाशव्रनाथ मानव सेवा चेरिटेबल  ट्रस्ट बारा द्वरा शहीद दिवस के उपलक्ष्य मे सीसवाली कस्बे  में अटल सेवा केंद्र पर रक्तदान   शिविर गुरुवार को आयोजित किया गया । कांग्रेस के जिला महासचिव एम इदरीश खान ने बताया कि 71 यूनिट रक्तदान हुआ । जिसमें  स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया । इस मौके पर कांग्रेस नेता हंसराज मीणा, लालचंद मीणा, हरीश खण्डेलवाल, पपु कहार, जाकिर मंसूरी, रेवडीलाल, शहीद गहलोत, मोहम्मद आरिफ अंसारी, शानू कुरैशी, आसिफ खान, इमरान अंसारी, राकेश मीणा, हनुमान सोनी, राजू जैन, नरेश जैन, पीयूष खण्डेलवाल, सहित आदी मौजूद थे ।