
परसा(सारण)। कोविड-19 महामारी में ग्रामीण चिकिसक से सह्ययोग प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए आह्वान पर बीडीओ रजत किशोर सिंह द्वारा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा स प्रखंड स्तरीय कोरोटाइन सेंटर परिसर में एक दिवसीय ग्रामीण चिकित्सको के साथ बैठक किया।बैठक में बीडीओ ने उपस्तिथ ग्रामीण चिकित्सको से प्रदेश से लौटे प्रवासियों और ग्रामीणों मरीजों में कोविड 19 की लक्षण मिलते ही प्रसाशन को सूचना देने पर्चा पर मास्क लगाने साबुन से प्रति घंटे हाथ धोने सलाह अंकित करने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने वेवजह घर से बाहर नही निकलने भीड़ भाड़ से बचने समेत शौचालय निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों और मरीजो को सलाह देने की अपील किया।बीडीओ ने आने वाले समय में भी ग्रामीण चिकित्सक और प्रसाशन के बीच संबंध स्थापित रखने के लिए अपील किया।बैठक में सीओ राम भजन राम नोडल पदाधिकारी कुमार ऋषि चिकित्सक संघ के जिला महासचिव डॉ विनय कुमार शर्मा ने अपना सुझाव दिया।और सभी चिकिसको ने सर्वसहमति से इस महामारी में सरकार को सह्ययोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया।बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉ लाल साहेब राम डॉ अशोक कुमार डॉ अर्जुन कुमार डॉ धनंजय कुमार राय डॉ प्रमोद सिंह डॉ श्री कांत पंडित डॉ सुदीश सिंह डॉ धर्मनाथ सिंह आदि दर्जनों चिकित्सक उपस्तिथ थे।




Recent Comments