परसा(सारण)-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश को प्रदुषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी संस्था के साथ गैर सरकारी संस्था ने भी जमकर भागीदारी किया।एक तरफ प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम के नेतृत्व में नव जाग्रति सिकटी के पदाधिकारी और कर्मचारी ने दर्जनों फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का शपथ लिया।वही दूसरे तरफ नगर पंचायत स्तिथ राजधानी हीरो बाईक शो रूम के ब्यवस्थापक डॉ नागेश्वर प्रसाद राय तथा संचालक ई.अनिल कुमार यादव ने भी शो रूम से बाइक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों और बाईक सर्विसिंग कराने पहुँचे ग्राहकों को एक एक फलदार पौधा देकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।साथ ही ब्यवस्थापक डॉ राय ने ग्राहकों से पर्यवारण सुरक्षा के लिए सरकार के साथ चलने की अपील किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर निजी बिद्यालय और जनप्रतिनिधियो ने बृक्षारोपण किया गया।जिसमें स्वामी विवेका नन्द पब्लिक स्कूल परसा के निदेशक प्रियंका कुमारी रेडिएंट पब्लिक स्कूल भेल्दी के निदेशक रंजीत शांडिल्य बी के ज्ञान स्थली रसूलपुर के निदेशक बबन पटेल पेट्स विद्यालय जलालपुर के निदेशक शिवानंद उपाधयाय फुलवारिया मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय सगुनी मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह बनौता मुखिया प्रभात दुबे के नेतृत्व में बृक्षारोपण कर पर्यवारण की सुरक्षा के लिए शपथ लिया गया।