मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के चकिया निवासी जनार्दन लाल के घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन अपराधकर्मियों को घर वालों ने खदेड़ दिया। भागने के क्रम में घरवालों की पिटाई से एक अपराधकर्मी के जख्मी होने की भी सूचना है। गृह स्वामी ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। परिजनों ने बताया कि अपराधकर्मी पिछले तीन दिनों से लूट की योजना बना रहे थे हालांकि घर वालों की सक्रियता के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नही हो पा रहे हैं।