माझी(सारण)। मांझी प्रखंड के जई छपरा निवासी तथा साहित्य जगत के शिरोमणि डॉक्टर शिवदास पांडे का निधन 11 अगस्त की रात को हो गया। इस क्षेत्र के लिए यह अपूरणीय क्षति है। अपने जिले के सबसे होनहार विद्यार्थी रहने के साथ साथ उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा के कई पदों पर उन्होंने सेवा दी। प्रदेश के संयुक्त सचिव के पद से वे सेवानिवृत्त हुए थे। कविता एवं अनेकों गीत उन्होंने लिखा उन पुस्तकों में चाणक्य तुम लौट आओ द्रोणाचार्य अंजुरी में सप्तसागर 14 मौजा 14 लोग मैं हूं नचिकेता जड़ से नहीं देखी डायरी आदि पुस्तक शामिल हैं।