
परवेज़ अख्तर/ (सिवान)
मैरवा. हॉकी बिहार द्वारा पटना के दानापुर में आयोजित 10 वीं हॉकी बिहार सिनियर पुरुष राज्य चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु आज सिवान जिले की टीम घोषित कर दी गई ।हॉकी सिवान की सचिव संगीता देवी ने बताया कि सिवान जिला में हॉकी को बढावा देने के लिए हर वर्ष राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है ताकी सिवान के बच्चे भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल में अपनी पहचान बना सके ।संगीता देवी के अनुसार टीम इस प्रकार है सत्यम कुमार तिवारी,रोहित कुमार,अमित कुमार,अमन यादव ,अंकित कुमार,रवी कुमार,रवी कनौजिया,सक्षम त्रिपाठी,गोपाल राजभर,आयुष मिश्रा,हेमंत सिंह,मिथलेश चौरसिया,विवेक विश्वकर्मा,गौरव त्रिपाठी एवं दयानंंद कुमार हैं जबकी टीम प्रबंधक विवेक कुमार सिंह तथा टीम प्रशिक्षक अनुराग यादव को बनाया गया है ।हॉकी सिवान के संयोजक एवं प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया की यह राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 10 नवम्बर से 13 नवंबर तक आयोजित है जिसमे राज्य की लगभग 15 जिलों की टीमों के भाग लेने की सम्भावना है ।उनहोंने कहा की हमारे लड़के काफी नये हैं फीर भी इनसे बेहतर उम्मीदें हैं ।इसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का गठन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी ।संजय पाठक ने बताया की चयनीत सारे खिलाड़ी हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स ऐण्ड एजुकेशनल वेल्फेयर ट्रस्ट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।इन चयनीत खिलाड़ियों को वरीय चिकित्सक डॉ शरद चौधरी,डॉ शशिभूषण सिन्हा,डॉ आर एन ओझा,डॉ कौशल किशोर,वरीय अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी,रंजीत कुमार,विकास दिक्षित,मुनिब अंसारी,अखिलेश दिक्षित,रमेश कुमार सिंह,फुलेना यादव,अमितेश कुमार,काशीनाथ मिश्रा,सुनील दुबे,राधा कुमारी,सलमा खातून, हिमेश्वर स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सचिव पूनम देवी,कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार पाठक ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है ।




Recent Comments