
छपरा/दरियापुर(सारण)
आज प्रखंड मुख्यालय दरियापुर सारण में कमलेश कुमार राय समाजसेवी परसा विधानसभा महासचिव राजद सारण के अध्यक्षता में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन सारण जिला अध्यक्ष सुनील राय ने की वही प्रखंड अध्यक्षा श्यामा देवी ने माला पहना कर और सर्टीफिकेट देकर डॉ भारती सिंह के साथ सैकड़ों लोगों को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल भी किया गया। जिसमें सभी पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, बुथ कमेटी के अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता गण, पदाधिकारी गण शामिल हुए, इस सम्मेलन में तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गयी इसके बाद पार्टी को बुथ स्तर से मजबुत करने से सम्बंधित बातो पर भी चर्चा की गयी। इसके बाद केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के नितियो के खिलाफ एक सुर में बिरोध भी किया गया और घर घर जाकर इसकी प्रचार प्रसार करने की भी बात की गयी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच मास्क तथा सेनेटेराइजर का वितरण कमलेश कुमार राय के द्वारा किया गया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन एस टी एस सी प्रकोष्ट के सारण जिला महाप्रकोस्ट के प्रधान महा सचिव शिव प्रसाद मांझी ने की।




Recent Comments