
चाॅदकुदरिया पंचायत के हरपुरजाॅन गांव में अचानक लगी भीषण अग्निकांड
मशरक ( सारण)मशरक थाना क्षेत्र के चाॅदकुदरिया पंचायत के हरपुरजाॅन गांव में अचानक लगी भीषण अग्निकांड में हीरालाल पाण्डेय एवं शिवकुमार पाण्डेय का फुसनुमा घर जल कर राख हो गया। उक्त अग्निकांड में आग बुझाने के क्रम में एक ब्यक्ति झुलस गया है वही करीब 60 हजार रूपये की संपति के जल जाने की सूचना है। घटना की सूचना पर मशरक थाना पुलिस ने अग्निशमन गाड़ी मौके पर भेजा। अग्निशमन गाड़ी ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। वही घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है। मिली सूचनानुसार मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजाॅन गांव में खाना बनाने के क्रम में फुसनुमा घर में अचानक आगामी पकड़ लिया। जहां देखते ही देखते सब कुछ जल गया। बाद में अग्निशमन गाड़ी पहुँचा। जहां ग्रामीण आगामी पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे। उक्त अग्निकांड में कपड़ा, बर्तन, अन्न, गहना आदि करीब 60 हजार रूपये की संपति जल कर राख हो गया है।




Recent Comments