सारण :कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति की माँग हुई पुरी , समिति ने आंदोलन लिया वापस 
*************************************
दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट 
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से वार्ता के बाद बनी सहमति 
************************************
डोरीगंज-:
छपरा आरा पुल पर अपनी तीन सुत्री माँग के समर्थन मे धरना पर बैठे कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति के वार्ता के बाद सरकार ने उनकी दो माँग को पुरा करने का वादा किया है जिसके बाद समिति ने अपना जन आंदोलन समाप्त कर दिया है ।
इसकी घोषणा सुबह आठ बजे धरनार्थियों को संबोधित करते हुए की गयी ।
समिति के अध्यक्ष ललन राय ने बताया की हमारे आठ सदस्यीय शिष्ट मंडल से सुबे के पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा के साथ पटना मे वार्ता हुई जिसमे हमारी दो माँग संपर्क पथ एव पाया नम्बर 21 से रिंग बाँध बनवाने का वादा करते हुए कहाँ की संपर्क पथ 300 मीटर के बाद RWD  योजना के द्वारा पुरे दियरा को सड़क के द्वारा जोड़ा जाएगा जिसका रोड मैप तैयार किया जा चुका है  जल्द ही काम शुरु किया जाएगा वही रिंग बाँध के लिए एन पी आर तैयार किया जा रहा है एक माह के अन्दर ही रुड़की की टीम जाकर इसका सर्वेक्षण कर इस पर भी काम शुरु कर दिया जाएगा । उन्होने हमारी तीसरी माँग पुल का नामकरण स्व भिखारी ठाकुर के नाम पर कहा की एन डी ए के शासन मे ही माननीय मुख्य मंत्री नितिश कुमार द्वारा इस पर उदघाटन के समय ही वीर कुवँर सिंह के नाम पर प्रस्ताव है ।
लेकिन उन्होंने छपरा मे बनने वाले डबल डेकर फ्लाई ओवर का नाम स्व भिखारी ठाकुर के नाम पर करने का  आश्वासन दिया । 
जिसके आलोक मे हमने अपने अनिश्चित कालीन जन आंदोलन को समाप्त करने का घोषणा करते हुए पुल के उदघाटन मे सहयोग करने का निर्णय लिया है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से समिति के सचिव सह मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद यादव महासचिव विनय राय प्रवक्ता हरेन्द्र मास्टर हरेश सिंह राम विनोद