मशरक में सड़क दुर्घटना में शिक्षक छोटेलाल सिंह गंभीर रूप से घायल

मशरक(सारण)मशरक- छपरा एसएच- 90 पर हनुमानगंज गांव में बाइक दुर्घटना में शिक्षक छोटेलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना पुलिस ने पुलिस वाहन में उठाकर मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचाया, जहां इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल सिंह शिक्षक बनियापुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव के बताते जाते है। जो मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर में गांव में भारे के मकान में रहते है। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल शिक्षक के शुभचिचकों ने बताया कि बाइक से अपने घर बंगाली पट्टी गांव से आ रहे थे। इसी बीच एक बच्चा बाइक के सामने आ गया जिसे बचाने के क्रम बाइक दुर्घटना हो गई तथा शिक्षक छोटेलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।