तरैया (सारण) :

थाना क्षेत्र के चक डुमरी गाँव में जाली व फर्जी कागज तैयार कर जमीन हड़पने का मामला उजागर हुआ है।इस संबंध में डुमरी गांव निवासी शत्रुध्न सिंह ने 11 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें डुमरी गांव निवासी रामानंद सिंह,बीरन सिंह,संतोष सिंह,अभय कुमार सिंह,बबलू कुमार सिंह, डोमन सिंह,कुणाल सिंह एवं मनोज सिंह तथा भलुआ शंकरडीह गांव निवासी सोनालाल राय एवं उसकी पत्नी कांति देवी और काशीनाथ राय को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि अपराधिक षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी करके मेरी निजी जमीन हड़पने की नीयत से जाली व फर्जी कागज बनाकर उसका दुरुपयोग करके जबरन मेरी जमीन कब्जा करना चाहते है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।