
समस्तीपुर:ताड़ी भी शराब की बिक्री के समान माना जएगा : थाना अध्यक्ष के सी भारती
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी उदय कांत मिश्र ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष भारतीय ने बताया कि लोकसभा चुनाव,आदर्श आचार संहिता एवं होली पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर लोगो को हर गीला सिकवा भुला कर समाज में आपसी सौहार्द,भाई चारा,बनाए रखने की अपील की तथा नशा पान, तारी बेचना एवं पीना, शराब पीकर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, होली एवं आदर्श आचार संहिता के मध्य नजर डी जे बजाने, मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को नहीं चलने, हेलमेट पहनकर चलने होली पर्व के दिन गस्ती चुस्त दुरूस्त करने पुलिस की चौकसी रहने तथा प्रखंड के आठ प्रमुख जगहों को चिन्हित कर पुलिस बल प्रति नियुक्ति करने सहित अन्य वतो पर बातें पर चर्चा किया।वहीं उदय कांत मिश्र ने शांति समिति की बैठक में आदर्श आचार संहिता को विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रात्रि 10 बजे के बाद बिना परमिशन के उची आवाज में ध्वनि विस्तार यंत्र का प्रयोग नहीं करने, किसी भी सरकारी संस्था, संपत्ति या सार्वजनिक स्थानों पर झंडा, बैनर, पोस्टर लगा कर प्रचार प्रसार नहीं लगाने,दो पहिए चार पहिए बाहों में किसी भी पार्टी का ने प्लेट या प्रतीक चिन्ह नहीं लगाने, की अपील किया।चुनाव के दिन सिलावट को भी ढककने की बात बताते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग का सख्त निर्देश देने की बात बताया है।कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन के ₹50000 से अधिक रकम लेकर यात्रा नहीं कर सकते बकरे जाने पर उन्हें सबूत देने तक पूछताछ हेतु रखा जा सकता है।मौके पर पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद सिंह, श्री राम राम,रामेश्वर राम, श्याम किशोर कुशवाहा, ललन सिंह, भुला चौधरी, अरुण राय, राधाकांत चौधरी,राम बहादुर सिंह, रामबाबू राय, रामलाल ता, लालबाबू पंडित, राम चंद्र महतो, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोग उपस्थित थे।




Recent Comments