घास काटने गया युवक दो दिनों से था लापता, गंगा नदी से शव बरामद
डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””
दो दिन पूर्व दियरा घास काटने गए युवक की गंगा नदी मे डूबने से मौत हो गयीं। ग्रामीणो की सूचना पर मंगलवार की सुबह नदी से मृत युवक का शव स्थानीय पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अवतारनगर थानाक्षेत्र के हराजी गाँव निवासी भरत साह के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप मे की गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दो दिन पूर्व गत 9 दिसम्बर से ही दियारा घाश काटने के लिए घर से निकला था जिसके वापस नही लौटने पर परिजनो के द्वारा उसकी तलाश जारी था। इसी बीच मंगलवार की सुबह बोधा छपरा गाँव के समीप गंगा नदी के किनारे पानी की सतह पर तैरते एक लाश की खबर ईलाके मे जंगल की आग की तरह फैल गई जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंच स्थानीय पुलिस की मौजूदगी मे पानी से जब लाश को बाहर निकाला गया तब मृत युवक की पहचान स्पष्ट हो पाई जिसे बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध मे मृत युवक के पिता भरत साह के द्वारा एक यूडी केस दर्ज कराई गई है ।