
मांझी। गुरुवार को मांझी थाना पुलिस ने बैरिया घाट से एक 62 वर्षीय बृद्ध का शव बरामद किया। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के भभौली गांव निवासी स्व दुलार बीन का पुत्र सुदामा बीन बताया जाता है। शव की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा पुअनि अल्का सिन्हा तथा अमीषा दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार के दिन सरयू नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी मे चला गया। नदी में स्नान कर रहे आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लेकिन गहरे पानी मे चले जाने के कारण उसे बचाया नही जा सका। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।मंगलवार से ही प्रशासन तथा परिजन गोताखोरों की सहायता से शव को ढूंढ रहे थे। इस बीच गुरुवार की देर शाम मांझी पुलिस ने बैरिया घाट से शव बरामद किया। मृतक परवल की खेती कर अपने चार पुत्र चार पुत्री सहित परिवार का भरण पोषण करता था।




Recent Comments