
अमनौर(सारण)।लगातार बारिश होने के वजह से प्रखंड मुख्यालय गेट के बाहर खड़े विशाल लिप्टस का पेड़ गिरने से अमनौर थाने के एक एएसआई सहित पांच लोग जख्मी हो गये है. अचानक पेड़ गिरने के साथ ही अफरा तफरी मच गई. स्थानीय कुछ लोग भागने लगे तो कुछ लोग उसमें फंसे लोगों को बचाने मे जूट गये. सभी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में किया गया. गनिमत यह रही कि पेड़ बीजली की तार को तोड़ते हुए गिरी मगर बिजली की करंट से सभी बाल बाल बच गए. वहीं पेड़ गिरने से एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ पर यातायात प्रभावित हो गया है.




Recent Comments